Breaking News

हैदराबाद @ ड्रग्स मामले में आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत

Share


हैदराबाद ,28 अक्टूबर 2021 ( ए )। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को क्रूज ड्रग्स मामले में जमानत दे दी है. कोर्ट में एनसीबी की ओर से एएसजी अनिल सिंह की दलीलें पेश की थी. इसके बाद वकील मुकुल रोहतगी ने आर्यन खान का पक्ष रखा था. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर आर्यन खान को जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया है. आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत मिली है.क्या बोले आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ?
आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को जमानत मिलने के बाद वकील मुकुल रोहतगी ने कहा, ‘कोर्ट से कॉपी मिलने के बाद आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को जेल से रिहा कर दिया जाएगा, जहां तक मेरा सवाल है, यह मेरे लिए एक रेगुलर केस की तरह था, मुझे खुशी है कि आर्यन खान को जमानत मिल गई.’


Share

Check Also

नई दिल्ली@पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग होगा,9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

Share नई दिल्ली,23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply