Breaking News

पटना@कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर आज दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान

Share


पटना ,05 अक्टूबर 2021(ए)। बिहार में होने वाले उपचुनाव के लिए आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया है. आज कांग्रेस ने तारापुर और कुशेश्वर स्थान के लिए उम्मीदवार की घोषणा की. आरजेडी पहले ही दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है. कांग्रेस ने तारापुर से राजेश कुमार मिश्रा को और कुशेश्वर स्थान से अतिरेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है. आरजेडी ने तारापुर से अरुण कुमार साह और कुशेश्वर स्थान से गणेश भारती को टिकट दिया है.
कांग्रेस से गठबंधन को लेकर आज ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी का फैसला था कि हमलोग 2 जगह से चुनाव लड़ेंगे. हम लोगों ने कांग्रेस प्रभारी से पहले ही बात कर लिया था कि राजद चुनाव लड़ना चाहती है. ये उपचुनाव है, महागठबंधन में कोई दरार नहीं है.


Share

Check Also

अनूपपुर@प्रशासन के साथ पत्रकारों की ऐतिहासिक बैठक : निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला नया संबल

Share कलेक्टर एवं एसपी ने दिया भरोसा ‘पत्रकारों की सभी समस्याओं का होगा निष्पक्ष समाधान‘ …

Leave a Reply