Breaking News

सरगुजा संभाग

अंबिकापुर@विधिक जागरूकता शिविर में दी गई शिक्षा के अधिकार की जानकारी

अंबिकापुर, 05 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। अमित जिन्दल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के मार्गदर्शन में पीएलवी सलोमी कुजुर द्वारा 4 फरवरी को मठपारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान उन्होनें बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21-ए में नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिया गया है। वर्ष 2010 में नि:शुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम …

Read More »

अम्बिकापुर@खाद्य मंत्री ने एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का किया निरीक्षण

प्रत्येक कार्य के लिए पृथक टीम लगाकर तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश अम्बिकापुर,05 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत रविवार को हेलीकाप्टर से दरिमा स्थित मा महामाया एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट उन्नयन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए …

Read More »

अम्बिकापुर@कलेक्टर एसपी ने लिया महोत्सव की तैयारियों का जायजा

विभागीय समन्वय से सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश अम्बिकापुर,05 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टर कुन्दन कुमार व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने रविवार को मैनपाट महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तेजी से चल रहे तैयारी पर संतुष्टि जाहिर करते हुए शेष तैयारी विभागीय समन्वय से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य मंच निर्माण, …

Read More »

अंबिकापुर@2 करोड़ से अधिक की राशि गबन के मामले में संबंधितों पर एफआईआर दर्ज

अंबिकापुर,05 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 रामानुजगंज के एसडीओ एवं इंजीनियर सुजीत गुप्ता और राजेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा बिना कार्य कराए 2 करोड़ से अधिक की राशि गबन करने के मामले में कोर्ट के निर्देश पर रामानुजगंज थाने में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता डीके सोनी …

Read More »

अंबिकापुर,@आंगनबाड़ी केन्द्र में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर,05 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।आंगनबाड़ी केन्द्र में चोरी के मामले में लखनपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से चोरी का सामान भी जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार निर्मला तिवारी ग्राम केवरा थाना लखनपुर की रहने वाली है। वह आंगनबाड़ी केन्द्र …

Read More »

लखनपुर,@अवैध कोयला उत्खनन पर रोक लगाने गड्ढों को पाटा गया जेसीबी से

लखनपुर,05 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।लखनपुर एवं गांधीनगर थाना क्षेत्र में घुनघुट्टा नदी के किनारे कई गड्डे कर किए जा रहे अवैध कोयला उत्खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से सारे गड्ढों को पटवा दिया है। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लखनपुर एवं गांधीनगर थाना क्षेत्र में घुनघुट्टा नदी के किनारे …

Read More »

अंबिकापुरनिर्माणाधीन पुलिया के नीचे झोपड़ी लगाकर सो रहे 2 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने रौंदा,एक की मौत

अंबिकापुर,05 फरवरी 2023(घटती-घटना)। वर्षों से चल रहे अधूरे एनएच निर्माण ने एक और की जान ले ली। शनिवार की देर रात अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग एनएच-43 पर स्थित चेंद्रा-लुचकी घाट के बीच पुलिया निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। रात में काम खत्म करने के बाद निर्माण स्थल के पास लगे झोपड़ी में दो मजदूर सो रहे …

Read More »

लखनपुर,@पद नहीं व्यक्तित्व बड़ा,महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकताःदानिश रफीक

कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों युवा एनएसयूआई में शामिल लखनपुर,04 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के आह्वान पर प्रदेश सचिव सत्यम साहू व प्रदेश महासचिव शिवराज सिंह के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ता सम्मेलन अंबिकापुर विधानसभा के लखनपुर नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस …

Read More »

खडगवा,@ग्राम पंचायतों में बैठे जिम्मेदार संरपच,सचिव ने किया भ्रष्टाचार

– राजेन्द्र शर्मा – खडगवा,04 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। सरकार आम जनता के लिए ग्राम पंचायत में जनहित के कार्य के लिए रुपया पानी की तरह बहा रही है ग्राम पंचायतों में बैठे जिम्मेदार संरपच सचिव लोगो का हक मारकर भ्रष्टाचार करके रुपये को डकार ले रहे हैं इसी तरह का एक मामला एमसीबी जिले के जनपद पंचायत खडगवा अंतर्गत ग्राम …

Read More »

बैकुण्ठपुर,@नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार:संजय कमरों

कलेक्टर से शिकायत कर जांच की मांग,क्या निर्माण कार्य पहले कर बाद में निकाला जा रहा टेंडर? गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मामले की कलेक्टर से की शिकायत। बैकुण्ठपुर, 04 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो ने …

Read More »