Breaking News

छत्तीसगढ़

बैकुण्ठपुर@सरकार किसानों की धान खरीदी सुनिश्चित कर वारदाने एवं टोकन की समस्या दूर करें : विनोद साहू

बैकुण्ठपुर 20 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के आह्वान पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में 1 नवंबर से धान की खरीदी सुनिश्चित करने एवं धान खरीदी के दौरान किसानों को होने वाली बारदाने की समस्या से निजात दिलाने तथा किसानों को तत्काल टोकन जारी …

Read More »

बैकुण्ठपुर@आमजनों की आवश्यकताओं का हो त्वरित समाधानःविनय लंगेह

कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न।फील्ड विजिट जरुरी,कार्यों का भौतिक सत्यापित रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य। बैकुण्ठपुर 20 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत शालाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य …

Read More »

कोरबा@थाना प्रभारी बालको ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की

कोरबा, 20 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बालकोनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर ने दीपावली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक बालको थाना परिसर में ली। बालको क्षेत्र के गणमान्य जनों तथा महिला समितियों के प्रमुखों की उपस्थिति में जिला पुलिस …

Read More »

बैकुण्ठपुर@कोरिया के नाम से स्वीकृत चिकित्सा महाविद्यालयक्या नवीन जिले एमसीबी में होगा स्थापित?

क्या कोरिया के अस्तित्व और उसके अधिकार से फिर एकबार होगा खिलवाड़ ?सत्तापक्ष के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि दें जवाब…क्या चिकित्सा महाविद्यालय जिले में ही होगा स्थापित? -रवि सिंह-बैकुण्ठपुर 20 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। सत्तापक्ष के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि दें जवाब, क्या चिकित्सा महाविद्यालय जिले में ही होगा स्थापित? कमजोर इक्षाशक्ति साथ ही अपने क्षेत्र को लेकर असंवेन्दनशीलता से पहले ही जिले का हो …

Read More »

अम्बिकापुर@आधे से भी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही दवाइयां

अम्बिकापुर 20 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से रियायती दर पर दवा खरीद कर एक वर्ष में 15 हजार 575 लोगों की 22 लाख 15 हजार 120 रुपये की बचत हुई। पिछले वर्ष 20 अक्टूबर को शुरू हुए श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के अंतर्गत 4 मेडिकल स्टोर से 15 हजार 575 …

Read More »

अम्बिकापुर@इस बार दीपावली में गोबर के सुंदर दीये से होंगे घर-आंगन रोशन

अम्बिकापुर 20 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के तहत जिले के गोठानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में दीपावली पर्व को देखते हुए जिले के 17 गोठानों में गोबर के दिए बनाए जा रहे हैं। समूह की महिलाओं ने …

Read More »

अम्बिकापुर@भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर सरगुजा को सौंपा ज्ञापन

अम्बिकापुर 20 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के आह्वान पर दिनांक 20/10/ 2022 को छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालय में किसानों की समस्याओं को देखते हुए 1 नवम्बर धान खरीदी से पूर्व दुरुस्त करने हेतु कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल महोदया को किसान मोर्चा जिला सरगुजा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा …

Read More »

अम्बिकापुर@ईसाई समुदाय द्वारा उरांव नृत्य महोत्सव के आयोजन पर आदिवासी समाज आक्रोशित

अम्बिकापुर 20 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। ईसाई आदिवासी महासभा द्वारा अम्बिकापुर में आयोजित होने वाले उराँव नृत्य महोत्सव के आयोजन पर रोक लगाने के लिए जनजाति गौरव समाज, आदिवासी उरांव समाज एवं मूली पड़हा संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि ईसाई आदिवासी महासभा ईसाई धर्म को मानने वालों का संगठन है, जिनके द्वारा 8 नवंबर को राजीव …

Read More »

अम्बिकापुर@हत्या के मामले में पुत्र को आजीवन कारावास की सजा

अम्बिकापुर 20 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)।. संपत्ति बंटवारे की बात को लेकर एक युवक ने वर्ष 2020 में टांगी से सिर पर हमला कर मां को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबिकापुर ने आरोपी बेटे को आजिवन कारावास की सजा सुनाई है।गौरतलब है कि नंदकेश्वर मझवार पिता स्व. जरहा मझवार कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के …

Read More »

अम्बिकापुर@एक ही दिन शहर में 3 युवकों ने की आत्महत्या

अम्बिकापुर 20 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। शहर के अलग-अलग जगहों पर तीन युवकों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा निवासी युवक की लाश गांधीनगर थाना से करीब आधा किलोमीटर दूर अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर सडक़ किनारे झाड़ी की टहनी में फांसी पर लटकी मिली। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। पुलिस का कहना …

Read More »