Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर सरगुजा को सौंपा ज्ञापन

Share


अम्बिकापुर 20 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के आह्वान पर दिनांक 20/10/ 2022 को छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालय में किसानों की समस्याओं को देखते हुए 1 नवम्बर धान खरीदी से पूर्व दुरुस्त करने हेतु कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल महोदया को किसान मोर्चा जिला सरगुजा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा राज्यपाल महोदया को किसानों से संबंधित जिले के समस्त जलाशय से सिंचाई हेतु रवि फसल (धान) के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बेमौसम बारिश के चलते धान, सोयाबीन व अन्य की फसलें बर्बाद हो गई है जिसकी तत्काल सर्वे कर क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाए,बेमौस बारिश से खराब हुए फसलों का उचित सर्वे कर किसानों को प्रधानमंत्री बीमा का वास्तविक लाभ प्रदान किया जाए ,1 नवंबर से प्रारंभ हो रहे धान खरीदी की संपूर्ण तैयारी को सुनिश्चित करें ताकि किसानों को बरदाने व टोकन के नाम से भटकना न पड़े एवं 1 नवंबर से जो धान खरीदी रखी गई है उसके लिए सरगुजा जिले में विलंब से बारिश होने की वजह से खरीदी का समय 66 दिन को बढ़ाकर 90 दिन किया जाना किसानों के हित कर होगा इस हेतु ध्यानाकर्षण हेतु आग्रह किया आज ज्ञापन सौपने वालो में किसान मोर्चा प्रदेश सहसोशल मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता,नछत्तर सिंह,जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोज कंसारी, जिला उपाध्यक्ष काशी केशरी,सुनील बघेल, संतोष साहू,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बारी,अमित पटेल,दिवश दुबे,छोटे लाल माथुर,किसान मोर्चा मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद,मंडल उपाध्यक्ष संजू कश्यप, रामनैन,जागेश्वर सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी व किसान शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply