Breaking News

छत्तीसगढ़

बैकुण्ठपुर,@सरकार बदली,विधायक बदले पर नहीं बदला तो प्रशासन का चेहरा

पिछले कांग्रेस सरकार में जिन अधिकारियों से परेशान होती थी जनता उन्हे ही क्या विधायक ने अपने आंखो पर बैठाया? कैसे होगी सुशासन की परिकल्पना पूरी,सवालिया निशान…क्या पूराने जनप्रतिनिधियों से भी संबंध निभा रहे हैं अधिकारी? -रवि सिंह-बैकुण्ठपुर,27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। प्रदेश में सत्ता बदली,विधायक बदले लेकिन कोरिया जिले में नही बदला तो प्रशासन का चेहरा और ना ही काम …

Read More »

अंबिकापुर@कार्रवाई के विरोध में भाजपा नेता ने ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन

अंबिकापुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। अमेरा कोयला खदान में डकैती के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ लखनपुर थाना पहुंचकर कार्रवाई गलत बताते हुए लखनपुर थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सब एरिया मैनेजर पर दबाव बनाने के लिए फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर ग्रामीणों को …

Read More »

अंबिकापुर@अज्ञात युवक की तालाब में मिली जांच, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। शहर के कन्यापरिसर रोड स्थित बिशुनपुर तालाब में मंगलवार को अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। फिलहाल शव को पहचान के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया है।जानकारी के अनुसार कन्यापरिसर मार्ग स्थित बिशुनपुर तालाब में एक युवक की पानी में …

Read More »

अंबिकापुर,@सेवा किटी का स्थापना दिवस 10 मार्च को

अंबिकापुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। सेवा किटी की आवश्यक बैठक अलंकार ग्रीन्स में शारदा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वन्दना दाा द्वारा विगत 4 वर्षों का आय व्यय की जानकारी दी गई। सेवा किटी द्वारा छोटी-छोटी बचत कर कई सेवा कार्य किए गए। संस्था द्वारा तीसरा वाटर कुलर गांधी चौक दुर्गा मंदिर में लगाया गया है। वहीं 10 …

Read More »

अंबिकापुर,@भाजपा की सरकार आते ही प्रदेश में कानून व्यवस्था हो गई है बदहाल : विकल झा

अंबिकापुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति और बढ़ते अपराध को राजनीतिक संरक्षण देने के विरोध में युवक कांग्रेस ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है जिले में कानून व्यवस्था की …

Read More »

अंबिकापुर@तहसीलदार की रिपोर्ट पर भाजपा युवा नेता गिरफ्तार, महोत्सव के दौरान हुई थी हाथापाई

अंबिकापुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। मैनपाट महोत्सव के दौरान भाजपा युवा नेता और तहसीलदार के बीच हाथापाई हुई थी। इस मामले में पुलिस ने भाजपा युवा नेता को सोमवार की शाम को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ 23 फरवारी कोा किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे थे। कार्यक्रम …

Read More »

अंबिकापुर,@ जिले में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ शुष्क

अंबिकापुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। शाम चार बजे के बाद तेज हवा के साथ बूंदा बांदी बारिश हुई। इसे मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया। वहीं मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि आगे दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तेज हवा व गरज के साथ बारिश हो सकती है। …

Read More »

अंबिकापुर@बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

अंबिकापुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक के साथ बतौली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।जानकारी के अनुसार अरविन्द यादव ग्राम चिरगा थाना बतौली का रहने वाला है। वह 22 फरवारी को बाइक से बतौली साप्ताहिक बाजार गया था। वहीं से इसकी बाइक अज्ञात चोरों …

Read More »

अंबिकापुर,@मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर युवक ने जंगल में कर ली थी आत्महत्या,दम्पति गिरफ्तार

अंबिकापुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बकनाकाला जंगल में 23 फरवरी को एक युवक ने मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने दम्पति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शंकर नगेशिया (27) लुण्ड्रा थाना क्षेत्र ग्राम बकनाकला का रहने वाला था। वह 23 फरवरी को चितवा …

Read More »

सूरजपुर,@आकाशीय बिजली चपेट में आने से एक बच्चे की मृत्यु,चार घायल,एक नर्स भी झुलसी

सूरजपुर, 27 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव आ गया जिससे क्षेत्र में बिजली की चमक के साथ बारिश भी हुई इसी दौरान आकाशी बिजली की चपेट में आने से बिहारपुर क्षेत्र के खैरा गांव के एक प्राथमिक पाठशाला में अध्यनरत चौथी कक्षा के बालक की मौत हो गई है, जबकि चार बच्चे घायल हो गए।आंगनबाड़ी केंद्र …

Read More »