Breaking News

अम्बिकापुर@पासबुक अपडेट कराई तो पता चला खाते से निकल चुके हैं 14 लाख

Share


सीतापुर उप डाकघर में महिला के खाते से तीन बार रकम आहरण, आहरण पर्चियों में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पासबुक अपडेट कराने पहुंची सीतापुर की महिला को पता चला कि उसके बचत खाते से 14 लाख रुपए पहले ही निकाले जा चुके हैं। महिला ने मामले की शिकायत डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की। जांच थाना सीतापुर पहुंची तो तीन अलग-अलग तारीखों में खाते से रकम निकाले जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर सूरज दास महंत के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सीतापुर निवासी ममता सिंह ने उप डाकघर में बचत खाता संचालित कर रखा है। डाकघर में कराई गई आरडी के परिपक्व होने के बाद प्राप्त राशि भी उनके खाते में जमा हुई थी। 6 अगस्त 2026 को आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पासबुक अपडेट कराने पर उन्हें खाते से 14 लाख रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली। खाते की जांच में सामने आया कि 17 मार्च 2025 को 5 लाख, 15 अप्रैल को 4 लाख और 30 अप्रैल को 5 लाख रुपए आहरित किए गए थे। यानी करीब डेढ़ महीने के अंतराल में तीन बार में खाते से पूरी 14 लाख रुपए की राशि निकाल ली गई।
आहरण पर्चियों की जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा : शिकायत के बाद पुलिस ने उप डाकघर से खाते और संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली। जांच में पाया गया कि 5 हजार रुपए से अधिक की राशि निकालने के लिए सुपरवाइजर अथवा उप डाकपाल के सत्यापन के बाद भुगतान किया जाता है। आरोप है कि तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर ने आहरण पर्चियों में खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकाल ली। संबंधित तारीखों में आरोपी की उप डाकघर की उपस्थिति भी दर्ज मिली है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply