‘
भैयाथान और प्रतापपुर के गांवों में होगा यात्रा का भव्य स्वागत,राष्ट्रीय प्रतिनिधि गौरव शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल ने किया रूट का निरीक्षण
-संवाददाता-
सूरजपुर,14 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा प्रस्तावित ‘जल,जन और सेवा संकल्प यात्रा’ को लेकर सूरजपुर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं,यात्रा के स्थानीय रूट, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों,स्वागत, जनसंवाद और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रतिनिधि गौरव शर्मा तथा छत्तीसगढ़ भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी शुभम जायसवाल सूरजपुर पहुंचे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर और उनकी कर्मभूमि वाराणसी को जोड़ते हुए सेवा,जनसंवाद और सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण,स्वच्छता, जनसंवाद और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क जैसे कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।
भैयाथान और प्रतापपुर क्षेत्र से गुजरेगी यात्रा- सूरजपुर जिले में यात्रा का प्रस्तावित मार्ग भैयाथान एवं प्रतापपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होकर निर्धारित किया गया है,स्थानीय स्तर पर रूट का भौतिक सत्यापन,पड़ावों की व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए भाजयुमो पदाधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों का दौरा किया,सूरजपुर पहुंचने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता एवं उनकी टीम ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया,इसके बाद संयुक्त दल ने प्रस्तावित रूट में शामिल ग्राम केवरा,करोंटी बी, चंदौरा, खड़गवांकला और अमनदोन का स्थलीय निरीक्षण किया।
युवा संवाद और योजनाओं के लाभार्थियों से होगा संपर्क-निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय प्रतिनिधि गौरव शर्मा ने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
यात्रा के दौरान चयनित गांवों में युवा संवाद,विचार गोष्ठी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से प्रत्यक्ष संपर्क किया जाएगा,उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की अपील की।
यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान-प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी शुभम जायसवाल ने कहा कि सूरजपुर जिले में यात्रा का भव्य और व्यवस्थित आयोजन करना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है,उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से यात्रा के प्रवेश से लेकर प्रस्थान तक पूरी सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया,उन्होंने कहा कि यात्रा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण तथा स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं,राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान में सेवा और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों को प्रमुखता दी जा रही है,यात्रा के मार्ग में स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद को भी अभियान का हिस्सा बनाया गया है।
मंडलों में हुआ पदाधिकारियों का स्वागत-प्रवास के दौरान विभिन्न मंडलों में भाजयुमो पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया,ओड़गी मंडल अध्यक्ष प्रवीण जायसवाल,प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह,गोविन्दपुर मंडल अध्यक्ष अंकुर पटेल और जरही मंडल अध्यक्ष प्रतीक जायसवाल ने अपनी-अपनी टीम के साथ अतिथि पदाधिकारियों का अभिनंदन किया,इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल,मुकेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष निलेश प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष अभय तिवारी,जिला मंत्री सहीम अंसारी,जिला मीडिया प्रभारी दीक्षित वर्मा,रोशन गुप्ता और विष्णु सोनी सहित जिले एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी,भाजयुमो सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे,भाजयुमो पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur