Breaking News

छत्तीसगढ़

रायपुर@श्रमिकों को आवास निर्माण के लिए 1-1 लाख रुपए स्वीकृत

रायपुर,22 जून 2024 (ए)। श्रमिक हितैषी प्रदेश की विष्णुदेव सरकार में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रदेश के कुल 352 श्रमिकों को एक-एक लाख रुपए सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भूखंड पर …

Read More »

बिलासपुर@गली में घुसा मगरमच्छ, बकरे को बनाया निवाला

बिलासपुर,22 जून 2024 (ए)। रतनपुर इलाके के मोहल्ले में अचानक बड़ा मगरमच्छ आ जाने से लोगों में हड़कंप मच गया।. वहीं मगरमच्छ ने एक बकरे को शिकार बना लिया। विशाल मगरमच्छ को देख लोग भयभीत हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ को किसी तरह पकड़ा। जिसके बाद उसे …

Read More »

अंबिकापुर@सरगुजा बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

तीन दिवसीय बास्केटबॉल लीग गांधी स्टेडियम में आयोजित… अंबिकापुर,22 जून 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा सरगुजा जिला में बास्केटबॉल लीग का प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो 22 जून से 24 जून तक गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड पर आयोजित किया जा रहा है। जिसके उद्घाटन मैच में आज कैलाश मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता, सुधीर …

Read More »

राजपुर@अज्ञात कारणों से युवती ने लगाई फांसी,राजपुर पुलिस कर रही है जांच

राजपुर, 22 जून 2024 (घटती-घटना)। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिलमाकला में एक युवती ने घर के एक कमरे के मयार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,युवती ने किस कारण से फांसी लगायी है उस कारण का अभी तक पता नही चल पाया है,फिलहाल राजपुर पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।आज दिनांक 22 जून 2024 के दरमियानी रात मृतिका …

Read More »

रायपुर@आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को समय पर नहीं मिल रहा मानदेय

रायपुर,22 जून 2024 (ए)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के सब्र का बांध टूटने के कगार पर है। मानदेय में वृद्धि होने के बाद भी अधिकांश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अब तक यह राशि अप्राप्त है। इसके अलावा मानदेय काटने की धमकी, अधिकारियों पर मानसिक रुप से प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने इसका जोरदार …

Read More »

अंबिकापुर,@24 जून को जनजाति गौरव समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अंबिकापुर, 22 जून 2024 (घटती-घटना)। जनजाति गौरव समाज द्वारा आयोजित वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस अवसर पर आयोजित परिचर्चा विचार गोष्ठी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारी के मद्देनजर प्रणव भवन में जनजाति गौरव समाज सरगुजा का बैठक रखा गया था।उक्त जानकारी देते हुए जनजाति गौरव समाज के प्रदेश …

Read More »

रायपुर@लाखों रूपयों के गबन मामले में दो अधिक ारी गिरफ्तार

रायपुर,22 जून 2024 (ए)। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के 2 बैंक अधिकारी गिरफ्तार किए गए है। शरद चंद्र गांगने शाखा प्रबंधक शाखा सीओडी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मौदहपारा रायपुर ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा सी.ओ.डी. में शाखा प्रबंधक के पद पर 18.05.2023 से पदस्थ है। बैंक …

Read More »

रायपुर@30 जून तक द्वितीय मुख्य परीक्षा का फॉर्म भर सकते है स्टूडेंट्सटाइम टेबल भी हुआ जारी

रायपुर,22 जून 2024 (ए)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में दो अवसर मिलेगा। इसी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शुक्रवार को दूसरी मुख्य व अवसर परीक्षा 2024 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया।टाइम टेबल के अनुसार 10वीं की दूसरी परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होकर आठ अगस्त 2024 तक चलेगी। …

Read More »

कोरबा,@बालको ने विश्व योग दिवस पर किया विभिन्न योगाभ्यास शिविर का आयोजन

कोरबा, 22 जून 2024 (घटती-घटना)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए। कंपनी के सामुदायिक विकास विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न योगाभ्यास शिविर में लगभग 700 लोगों ने हिस्सा लिया। योग में बालको के कर्मचारियों उनके परिवारजनों, व्यावसायिक साझेदारों तथा स्थानीय लोगों ने आयोजन में …

Read More »

रायपुर@ईओड्ब्लू ने 5 कलेक्शन एजेंट्स को कोर्ट में किया पेश

मुईनुद्दीन कुरैशी और रोशन सिंह की बढ़ी रिमांड रायपुर,22 जून 2024 (ए)।. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 570 करोड़ कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार 5 कलेक्शन एजेंट्स को ईओड्ब्लू (आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो) ने आज 22 जून को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद मुईनुद्दीन कुरैशी और रोशन सिंह की 7 दिन यानि 28 जून तक …

Read More »