Breaking News

अंबिकापुर

अंबिकापुर,@युवा आयोग अध्यक्ष ने जनहित की घोषणाओं पर मुख्यमंत्री का किया आभार 

अंबिकापुर,10 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। छत्तीगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जनहित में की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आम जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अपने अंबिकापुर आगमन पर मुख्यमंत्री जी ने विश्विद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज …

Read More »

अंबिकापुर@मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभागस्तरीय सम्मेलन में हुए शामिल

सामुदायिक भवन निर्माण हेतु समाज को 50 लाख रुपए देने की घोषणाअंबिकापुर,10 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को अम्बिकापुर प्रवास के दौरान माता राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभागस्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री साय को महामाला एवं संबलपुरी गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर …

Read More »

अंबिकापुर,@मौसम साफ होते ही ठंड की रफ्तार हुई तेज,न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू

अंबिकापुर,10 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होते ही ठंड ने तेवर दिखानी शुरू कर दी है। 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से मंगलवार को दिन में भी ठंड का असर देखा गया। शुष्क हवाओं के कारण शाम होते ही ठंड ने लोगों …

Read More »

अंबिकापुर,@जिले में सडक दुर्घटनाओं का बढ़ रहा ग्राफ

हादसे में 290 लोगों की चली गई है जान अंबिकापुर,10 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। धीरे चलें, सुरक्षित पहुंचें, सुरक्षा के साथ समसौता न करें। यह स्लोगन सडक किनारे लगे बोर्डों की सोभा बढ़ाने के लिए नहीं लिखी रहती है। इसे लोगों अपने जीवन में पालन करने की आवश्यकता है। सरगुजा में सडक हादसों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। …

Read More »

अंबिकापुर@हाइड्रा की टक्कर से घायल युवक की मौत,दूसरा गंभीर

अंबिकापुर,09 दिसम्बर 2024(घटती-घटना)। परसा व बासेन के बीच स्थित शिकारी रोड पर रविवार की रात को जेसीबी खराब होने पर दो युवक सडक किनारे बना रहे थे। तभी पीछे से सोल्ड हाइड्रा वाहन ने दोनों को टक्कर मार दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां …

Read More »

अंबिकापुर@2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाना है लक्ष्य

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारणी की हुई बैठक अंबिकापुर,09 दिसम्बर 2024(घटती-घटना)। मेरे अगामी चार साल के राजनैतिक जीवन का लक्ष्य 2028 के विधानसभा चुनाव में छाीसगढ में कांग्रेस की सरकार को पुन: स्थापित करने का है। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारणी की एक विशेष बैठक सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं के समक्ष …

Read More »

अंबिकापुर@जिस मिल को वन विभाग ने किया था सील उसी के बगल में गोदाम में मिले लाखों के बेसकीमती लकड़ी

अंबिकापुर,09 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। अवैध लकड़ी के मामले में वन विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। रविवार को शहर के गंगापुर स्थित मेसर्स रामप्रसाद आरा मिल से 5 नग साल लठ्ठा लोड पिकअप वाहन जत किया था। वहीं आरा मिल को सील कर दिया गया था। वहीं दूसरे दिन विभाग को जानकारी मिली की आरा मिल के बगल …

Read More »

अंबिकापुर@536 करोड़ से अधिक के 1614 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन,सरगुजा के विकास को मिलेगी गतिःमुख्यमंत्री

अंबिकापुर,09 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को 536.14 करोड़ के 1614 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया जिसमें 157.02 करोड़ की राशि के 180 कार्यों का लोकार्पण एवं 379.12 करोड़ की राशि के 1434 कार्यों का भूमि पूजन शामिल रहा। अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप …

Read More »

अनूपपुर@कोयला कारोबारी को बचाने के लिए एक अधिकारी निभा रहा रिश्तेदारी

रेलवे की जमीन पर खुदाई, हरे पेड़ों की कटाई और रैंप को जमीदोज करने के प्रकरण में लीपा पोती बिलासपुर रेलवे जोन के अनूपपुर चिरमिरी रेल खंड पर स्थित बिजुरी रेलवे स्टेशन के अंतर्गत रेलवे की खाली पड़ी वृक्षा रोपण वाली जमीन पर पहले गहरी खुदाई उसके बाद वृक्षारोपण किए गए पौधों की कटाई और अब रेलवे के द्वारा बनाए …

Read More »

अंबिकापुर,@शादी के दौरान होटल से 1 लाख 40 हजार रुपए चोरी,रिपोर्ट दर्ज

अंबिकापुर,08 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। शादी समारोह में होटल से 1 लाख 40 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पवन चौधरी दर्रीपारा का रहने वाला है। 3 दिसंबर को इसकी बहन की शादी होटल आदित्य ज्योति दर्रीपारा में …

Read More »