Breaking News

अंबिकापुर

अंबिकापुर@सूने मकान का ताला तोडकर चोरों ने पार किए सोने-चांदी के जेवरात

अंबिकापुर, 29 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जूनाडीह में सूने मकान का ताला तोडकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।सहिफा खातून पति मो. युनूस खान लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जूनाडीह के रहने वाली है। वह 22 अक्टूबर को घर …

Read More »

अम्बिकापुर,@सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का हुआ आयोजन

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को किया रवाना, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों सहित अधिकारियों, आम नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए लगाई दौड़ अम्बिकापुर, 29 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मंगलवार को …

Read More »

अम्बिकापुर@जिला स्तरीय आवास मेला का भव्य आयोजन

सांसद श्री चिंतामणि महाराज सहित विधायक गण हुए शामिल, 50 पहाड़ी कोरवा परिवारों को कराया गया गृह प्रवेश हितग्राहियों के साथ बैठ कर सांसद, विधायक एवं कलेक्टर ने किया भोज अम्बिकापुर, 29 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के पक्के आशियाने के सपने को साकार करने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में …

Read More »

अंबिकापुर,@संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के 46 वें जन्मोत्सव पर 20 यूनिट रक्तदान

अंबिकापुर,29 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के 46 वें जन्मोत्सव के अवसर पर सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के तत्वाधान में 28 अक्टूबर को क्तदान शिविर का आयोजन महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम अजिरमा में संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर का आयोजन भारत सहित कई देशों में किया गया। इस अवसर पर केक काटकर संत प्रवर विज्ञान …

Read More »

अंबिकापुर,@कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

अंबिकापुर, 29 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घडी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने कहा कि नई सरकार के आने के बाद पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में चिंताजनक बनी हुई है। बलौदाबजार, कवर्धा, सूरजपुर और …

Read More »

अंबिकापुर@धनतेरस पर बाजार रहा गुलजार,करोड़ों का हुआ कारोबार

अंबिकापुर,29 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। धनतेरस पर मंगलवार को बाजार गुलजार रहा। देर रात खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। लोग अपनी मनपसंद सामानें खरीदते नजर आए। इलेक्ट्रॉनिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक मशीन, सोने चांदी, बर्तन सबसे ज्यादा खरीदी हुई। महंगाई के बावजूद बाजार में इसका असर नहीं दिखा। वहीं धनतेरस पर बाजार में खरीदारी हेतु उमड़ी भीड़ …

Read More »

कोरबा@जंगल के बीच लगाया जा रहा था भाग्य की अजमाईश,पुलिस आने की भनक लगते ही छोड़ भागे 16 टूव्हीलर

कोरबा,28 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। जिले के पाली थाना क्षेत्र मे जंगल के बीच चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड से पहले जुआरी हो गए फरार। हालांकि पाली पुलिस की टीम को जुआरियों के बाइक को जत करने में सफलता मिली है। पुलिस ने 16 टूव्हीलर को जत कर की कार्यवाही। बता दें कि एसपी सिद्धार्थ तिवारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक …

Read More »

अंबिकापुर@अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत

अंबिकापुर,28 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। ग्राम खर्रा नहर के पास अज्ञात कार ने स्कूटी सवार को टक्क्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वह भाई के साथ वापस घर लौट रही थी। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित …

Read More »

अंबिकापुर,@घर के अंदर आंगन से बाइक चोरी, जुर्म दर्ज

अंबिकापुर, 28 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शहर से लगे फुंदूरडीहारी में 25 अक्टूबर की रात को घर के अंदर घुसकर आंगन से बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार माया राम गांधीनगर थाना क्षेत्र के फुंदूरडीहारी बंगालीपारा की रहने वाली …

Read More »

अंबिकापुर@सडक किनारे खड़े हाइवा से जा टकराए

बाइक सवार तीन युवक,एक की मौत अंबिकापुर,28 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। कल्याणपुर स्थित अखोरा मोड़ के पास रविवार की शाम को बाइक सवार तीन युवक सडक किनारे खड़े हाइवा से जाकर टकरा गए। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित …

Read More »