Breaking News

अंबिकापुर

लखनपुर,@स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत् स्वच्छता कार्यक्रम…

लखनपुर,17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। भारत सरकार के द्वारा चलाऐ जा रहे स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के प्रसंग पर 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा है , अभियान का शुभारंभ माननीय अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। अध्यक्ष महोदया के द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। तो वही …

Read More »

अम्बिकापुर@विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पना थीम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का सांसद चिंतामणि महाराज ने किया शुभारंभ

अम्बिकापुर, 17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज आडिटेरियम परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित भारत मोदी जी की संकल्पना थीम पर आधारित एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, कलेक्टर श्री विलास …

Read More »

अम्बिकापुर@मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर में एलायंस एयर के 72 सीटर विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग,जल्द उड़ान सेवा शुरू होने की संभावनाएं प्रबल

रायपुर,दिल्ली और वाराणसी से रूट कनेक्टिविटी संभावित,रूट फाइनल होने बाद ही टिकट विंडो होगी शुरू अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर में मंगलवार को एलायंस एयर के 72 सीटर विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग संपन्न हुई। ट्रायल की सफलता को देखते हुए जल्द ही उड़ान सेवा शुरू होने की संभावनाएं प्रबल हुई हैं। मंगलवार को दोपहर 2.50 …

Read More »

लखनपुर@विद्यालय से नदारत रहने वाले प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक एलबी निलंबित

लखनपुर,17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर के पत्र क्रमांक 1252 दिनांक 9.9.2024 के अनुसार आशीष कुमार भगत दिनांक 23.07.2024 से लगातार बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे जिसके कारण विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर के द्वारा श्री आशीष कुमार भगत को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए अगस्त 2024 का वेतन रोकने …

Read More »

अंबिकापुर,@लोन वापसी का दबाव बर्दास्त नहीं कर पाया वृद्ध,जहर सेवन करके दिया जान

अंबिकापुर,17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। माइक्रोफाइनेंस कंपनी से लोन लेने के बाद वापसी के लिए बन रहे दबाव को वृद्ध बर्दास्त नहीं कर पाया और कीटनाशक का सेवन करके जान दे दिया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस अग्रिम जांच, कार्रवाई में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगमा का बुजुर्ग घरभरन बरगाह माइक्रोफाइनेंस कंपनी से लोन …

Read More »

अंबिकापुर,@27 सितंबर को सामूहक अवकाश पर रहेंगे प्रदेश के कर्मचारी

अंबिकापुर,17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संभाग सरगुजा द्वारा 16 सितंबर को पालीटेक्निक कालेज में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, प्रांतीय सचिव राजेश चटर्जी, सतीश मिश्रा, ओंकार सिंह, वीपी शर्मा उपस्थिति थे। इस में 27 सितंबर को प्रदेश के समस्त कर्मचारी सामूहिक अवकाश आवेदन भरकर हड़ताल पर रहेंगे। मुख्य बिंदू केन्द्र समान मंहगाई भाा, …

Read More »

अंबिकापुर,@वायुमंडल में व्याप्त ओजोन परत का संरक्षण बेहद जरूरी

अंबिकापुर,17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज अंबिकापुर भूगोल विभाग द्वारा 16 सितंबर को अवकाश होने की वजह से 17 सितंबर को ओजोन दिवस मनाया गया। विभाग की स्नातक व स्नातकोार की छात्राओं ने रैली के माध्यम से ओजोन संरक्षण की गुहार लगाई साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इसके संरक्षण के संबंध में सभी को जागरूक करने …

Read More »

अंबिकापुर,@भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में पूजा, हवन में शामिल होने उमड़े लोग

अंबिकापुर,17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। मैरिन ड्राइव तालाब के पास स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में 17 सितम्बर को सार्वजनिक श्री विश्वकर्मा पूजन समारोह भक्तिभाव से मनाया गया। श्री विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा पूजा के लिए भव्य तैयारियां की गई थी। भगवान श्री विश्वकर्मा की जयकार से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष जय सियाराम …

Read More »

अंबिकापुर@होम गार्ड बनने संभाग भर की महिलाओं ने लगाई दौड़

अंबिकापुर,17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई है। पहले चरण में महिला अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट किया जाना है। यह प्रक्रिया 28 सितंबर तक चलेगी। पहले दिन केवल डॉक्यूमेंट जांच, हाइट की जांच की गई। मौसम खराब होने के कारण दौड़ नहीं हो सका। वहीं प्रक्रिया के …

Read More »

अंबिकापुर@धूमधाम से भक्तों ने किया भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन

अंबिकापुर,17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। भक्तों ने धूमधाम के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गया। नाचते गाते हुए बड़े उत्साहित भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ शहर भ्रमण करते हुए मनोरम झांकी निकाली।अंबिकापुर के कई जगहों पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन के मद्देनजर बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति अंबिकापुर द्वारा घड़ी चौक पर बृहद रूप …

Read More »