Breaking News

छत्तीसगढ़

कुसमी@नवरात्र के नव दिनों की पूजा अर्चना के बाद कुसमी में दसवें दिन माता रानी को धूमधाम से दी गई विदाई

-उपेश सिन्हा-कुसमी 06 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। सनातन परमपरानुसार हर वर्ष शरदीय नवरात्र के शुभ अवसर में माँ दुर्गा सहित अन्य देवी देवाताओ की विधिवत पुजा अर्चना किया जाता है और इस वर्ष कुसमी के माँ शीतला मंदिर सामरी रोड कंजिया ,दुर्गा चौक नीचे कुसमी हाट बाजार के पहाड में और सामरी रोड कंजिया में माता की तीन जगहो पर प्रतिमाओ का …

Read More »

सूरजपुर@आयोजित दशहरा उत्सव में हमर बेटी-हमर मान व अभिव्यक्ति ऐप का बड़ड़े पैमाने पर किया गया प्रचार-प्रसार

सूरजपुर 06 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। दशहरा उत्सव में हजारों की संख्या में पहुंचे महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का हमर बेटी हमर मान व अभिव्यक्ति ऐप का खूब प्रचार किया गया। इस ऐप का सेल्फी पॉइंट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां महिलाएं व बालिकाओं ने खूब सेल्फी ली। दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि प्रेमनगर …

Read More »

बैकुण्ठपुर@क्या अच्छाई की जीत का जश्न बिना अश्लीलता संभव नहीं?

बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दहशरा का जश्न अश्लीलता के संग,अधिकांश आयोजनों में जमकर परोसी गई अश्लीलता।आयोजनों में रात भर होता रहता है अश्लील गानों पर अश्लील डांस, महिला सम्मान की कहीं नहीं दिखती गरिमा।मर्यादा पुरुषोत्तम राम व बुराई पर अच्छाई के जीत के जश्न अवसर पर आखिर क्यों होते हैं ऐसे आयोजन।राजनीतिक लोगों की उपस्थिति में होते …

Read More »

बैकुण्ठपुर@एक संगठन अपने नाम पर पत्रकार भवन स्थापित करने की जुगत में?

मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा था पत्रकार भवन सारे संगठनों के लिए है ना की किसी एक संगठन के लिएक्या श्रेय लेने की होड़ में एक पत्रकार संगठन ने आनन-फानन में पत्रकार भवन का कराया भूमि पूजन?भूमि पूजन के शिलालेख में अंकित कराया संघ का नाम,बाकी संगठनों के पत्रकारों में दिखा रोष।प्रशासन किसके इशारे में नियम विरुद्ध तरीके से पत्रकार …

Read More »

अम्बिकापुर@आईएएस विश्वदीप ने किया जिला पंचायत सीईओ का पदभार ग्रहण

अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। राज्य शासन के आदेश के परिपालन में विश्वदीप ने गुरूवार 6 अक्टूबर 2022 को पूर्वाह्न में जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। विश्वदीप 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व गरियाबंद जिले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर पदस्थ थे। विश्वदीप सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के …

Read More »

अम्बिकापुर@गांजा बेचने के लिए ग्राहक कर रहा था तलाश,पुलिस ने किया गिरफ्तार

अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। दरिमाा थाना पुलिस ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 4 सौ ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार दरिमा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक …

Read More »

अम्बिकापुर@चैनल गेट का ताला तोड़कर किराना दुकान में चोरी,जुर्म दर्ज

अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। घर में ही संचालित किए जा रहे किराना दुकान का चैनल गेट का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित कई सामान पार कर दिया है। पीडि़त दुकान संचालक ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार …

Read More »

अम्बिकापुर@लोगों को अब अपने मोहल्ले में ही मिलेगी जांच व ईलाज की निःशुल्क सुविधाःश्री सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के प्रथम हमर क्लिनिक का किया उद्घाटन अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को गोधानपुर में प्रदेश के पहले हमर क्लिनिक का फीता काटकर उद्धाटन किया। अम्बिकापुर के गोधानपुर में सीजीएमएससी द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है जहां हमर क्लिनिक का संचालन …

Read More »

बलरामपुर@छत्तीसगढि़या ओलंपिक का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर विजय दयाराम हुये शामिल

बलरामपुर 06 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा 06 अक्टूबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक छत्तीसगçढ़या ओलंपिक का आयोजन बलरामपुर- रामानुजगंज जिले भर में किया जा रहा …

Read More »

अम्बिकापुर@बदमाशों ने की आरक्षक से मारपीट,पुलिस सहायत केन्द्र के सामने जमकर मचाया उत्पात

अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। विवाद शांत कराने पहुंचे आरक्षक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। वहीं बदमाशों ने प्रतिक्षा बस स्टैंड सहायता केन्द्र के सामने जमकर उत्पात मचाया है और तोडफ़ोड़ की है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद व अन्य के पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं …

Read More »