Breaking News

अम्बिकापुर@चैनल गेट का ताला तोड़कर किराना दुकान में चोरी,जुर्म दर्ज

Share


अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। घर में ही संचालित किए जा रहे किराना दुकान का चैनल गेट का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित कई सामान पार कर दिया है। पीडि़त दुकान संचालक ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अरविन्द गुप्ता गांधीनगर थाना क्षेत्र के कन्या परिसर का रहने वाला है। वह घर से सटे ही किराना दुकान चलाता है। 3 अक्टूबर की रात को दुकान बंद कर अंदर परिवार सहित सो रहा था। सुबह उठा तो देखा कि दुकान में लगे चैनल गेट का ताला टूटा है और दुकान से नगदी 30 हजार रुपए, 15 हजार का सिगरेट, 3 हजार का चौलेट सहित अन्य सामान गायब है। अरविन्द ने घटना की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply