Breaking News

अंतरराष्ट्रीय

चीन: दुनिया में कम हो रही है चीन और शी जिनपिंग की लोकप्रियता, लेकिन प्रभाव बढ़ना जारी, रिपोर्ट में खुलासा

वर्ल्ड न्यूज डेस्क हांग कांग 12 जुलाई 2022। चीन की दुनिया भर में लोकप्रियता कम हो रही है। एक अमेरिकी शोध कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। अमेरिकी शोध कपंनी प्यू रिसर्च सेंटर ने जून के अंत में अपनी रिपोर्ट पेश की है। इस कंपनी ने अपने सर्वेक्षण के लिए 19 देशों के लोगों से उनकी राय …

Read More »

श्रीलंका की नौसेना ने अवैध शिकार करने के आरोप पर छह भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

वर्ल्ड डेस्क कोलंबो 12 जुलाई 2022। श्रीलंका की नौसेना के बयान के मुताबिक, छह भारतीय मछुआरों को कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया और जाफना में मत्स्य पालन निरीक्षणालय को सौंप दिया गया। श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को एक बयान में …

Read More »

आर्थिक संकट में पाकिस्तान: चीन को खुश करने के लिए बिछ गए हैं शहबाज शरीफ

वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद 8 जुलाई 2022। पर्यवेक्षकों के मुताबिक इसके पहले आम तौर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री साल में एक या दो बार ग्वादर का दौरा करते थे। लेकिन शरीफ एक महीने के अंदर वहां दो बार गए। उनके साथ उनकी सरकार में योजना मंत्री और उनके अन्य प्रमुख सहयोगियों ने भी ग्वादर का दौरा किया…गहराते आर्थिक संकट के बीच एक …

Read More »

जापान के पूर्व पीएम के निधन पर फ्रांस-अमेरिका सहित दुनिया भर के नेताओं ने जताया शोक, पढ़ें किसने क्या कहा?

न्यूज डेस्क, नई दिल्ली 8 जुलाई 2022।  शिंजो आबे के निधन से न केवल जापान बल्कि पूरी दुनिया के लोग गमगीन हैं। उनके निधन पर भारत-अमेरिका समेत कई देश के शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख जताया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई। शिंजो आबे के निधन से न केवल जापान …

Read More »

यूरोप में बढ़ी मुसीबत: नॉर्वे में हड़ताल से गैस पाना हुआ और मुश्किल

वर्ल्ड डेस्क, ओस्लो 8 जुलाई 2022।   संकट इतना गहरा है कि जर्मन सरकार ने देशवासियों से इस साल सर्दियों में गैस की राशनिंग के लिए तैयार रहने को कहा है। रूस ने तीन हफ्ते पहले नॉर्ड स्ट्रीम-1 पाइपलाइन से गैस की सप्लाई में भारी कटौती कर दी थी। इस समय इस पाइपलाइन की क्षमता की तुलना में 40 फीसदी गैस …

Read More »

नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, पीएम मोदी ने जताया दुख, भारत में राष्ट्रीय शोक का एलान

वर्ल्ड डेस्क, टोक्यो 8 जुलाई 2022। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर …

Read More »

शिंजो आबे ही नहीं, दुनिया के इन 10 बड़े नेताओं की भी ऐसे ही हुई थी हत्या, देखें तस्वीरें

वर्ल्ड डेस्क, टोक्यो/नई दिल्ली 8 जुलाई 2022। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब आबे एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। हमलावर ने उन्हें पीठ पर गोली मारी।  उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन घंटे बाद मृत घोषित कर दिया गया। आबे दुनिया के पहले ऐसे …

Read More »

दुनिया के शीर्ष-50 पाक-कला गेमचेंजरों में 4 भारतीय, सिंगापुर का शख्स तो कचरे से बनाता है बियर

एजेंसी, बिलबाओ (स्पेन) 26 जून  2022I गैस्ट्रोनॉमी विशेषज्ञों में दिल्ली की डॉ. रिशा जैस्मीन, मुंबई की निधि पंत, बेंगलुरु के विनेश जॉनी और अनुषा मूर्ति शामिल हैं। इनके अलावा सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के खाद्य उद्यमी त्रविंदर सिंह भी अपने बेहद खास स्टार्टअप आइडिया की वजह से इसमें शामिल हैं। वैश्विक खाद्य-पेय उद्योग के लिए स्थायी समाधान बनाने …

Read More »

एफएटीएफ की ग्रे सूची से बाहर निकलने को छटपटा रहा, मुंबई हमले के साजिशकर्ता को साढ़े 15 साल की जेल

एजेंसी, लाहौर  26 जून  2022I पाकिस्तान ने साजिद मजीद मीर की गिरफ्तारी का कदम एफएटीएफ की ग्रे सूची से बाहर निकलने की छटपटाहट में उठाया है। कार्यबल के अधिकारी धनशोधन और आतंकी वित्तपोषण के खिलाफ इस्लामाबाद द्वारा उठाए गए कदमों और इस संबंध में किए गए सुधारों की समीक्षा के लिए जल्द ही पाक का दौरा करने वाले हैं। पाकिस्तानी आतंक-रोधी अदालत …

Read More »

रूसी मिसाइलों की यूक्रेनी शहरों पर बारिश, दक्षिण में 46 रूसी मारे गए

न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव 26 जून  2022। रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन में एक शहर की घेराबंदी करने की कोशिश कर रही है, क्षेत्र के गवर्नर ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले पास के एक शहर पर उसके ताबड़तोड़ हमलों ने यूक्रेनी सैनिकों को हफ्तों की भीषण लड़ाई के बाद पीछे हटने के लिए मजबूर किया था। रूस-यूक्रेन …

Read More »