Breaking News

जयपुर@एसआईआर का विरोध कर रही कांग्रेस ने खोया जनता का विश्वास : अश्विनी वैष्णव

Share

जयपुर, 05 नवम्बर 2026। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं प्रमाणिक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आवश्यक प्रक्रिया है, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर भ्रम और दुष्प्रचार फैला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और अब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने का प्रयास कर रही है। वैष्णव गुरुवार को जयपुर के रामलीला मैदान में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है। वर्ष 1947 के बाद विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में कई बार यह प्रक्रिया अपनाई गई है। दिवंगत व्यक्तियों के नाम हटाना, स्थान परिवर्तन करने वाले मतदाताओं के नाम संशोधित करना और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों को दुरुस्त करना इसका आवश्यक हिस्सा है। मतदाता सूची लोकतंत्र का मूल आधार है और निर्वाचन आयोग का दायित्व इसे त्रुटिरहित बनाना है। केंद्रीय मंत्री ने ईवीएम का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके आने के बाद चुनावी व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार हुए और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनी। कांग्रेस केरल में ईवीएम से चुनाव जीतने पर सवाल नहीं उठाती,लेकिन अन्य अवसरों पर इसी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कांग्रेस को संसद में खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि राजनीति सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप से नहीं,बल्कि जनता का विश्वास जीतने से चलती है।


Share

Check Also

रायपुर@शराब घोटाले में रामगोपाल और मैनपावर घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को राहत,हाईकोर्ट से मिली जमानत

Share रायपुर,05 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष …

Leave a Reply