Breaking News

बलरामपुर@ निजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

Share

…
-संवाददाता-
बलरामपुर,05 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
निजी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य,औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त जिला स्तरीय टीम ने विकासखंड वाड्रफनगर तथा रामानुजगंज क्षेत्र के महावीरगंज में संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप पंजीयन,आवश्यक दस्तावेज, चिकित्सकीय व्यवस्था एवं दवाइयों के रख-रखाव की जांच की। कमियां पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों को नर्सिंग होम एक्ट सहित शासन के निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। मरीजों की सुरक्षा, उचित उपचार एवं दवाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संस्था की जिम्मेदारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निगरानी एवं निरीक्षण की यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सीएमएचओ ने जिलेवासियों से अपील की है कि निजी स्वास्थ्य संस्थान में उपचार के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या मरीजों के हितों से जुड़ी शिकायत होने पर इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@राजीव गांधी पीजी कॉलेज में आयोजित हुई विकसित भारत युवा संसद,युवाओं ने रखे विचार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,05 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में मेरा युवा भारत …

Leave a Reply