अम्बिकापुर 16 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। होटल संचालक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर लिंक भेज कर इसके खाते से 54 हजार रुपए निकासी कर लिया है। होटल संचालक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आदित्य नहारिया शहर के एमजी रोड का निवासी है और होटल का संचालन करता है। 14 दिसंबर को वह होटल कार्य के लिए जोमेटो एप्प ऑनलाइन रजिस्टे्रशन कर रहा था। तभी अज्ञात मोबाइल नंबर से एक लिंक आया और नाम, मोबाइल नंबर व यूपीआई पीन इंट्री करने के लिए बोला। इसके बाद दिए गए दूसरे मोबाइल नंबर पर भेजने के लिए बोला गया। होटल संचालक दूसरे मोबाइल नंबर पर लिंक भर कर भेज दिया। इसके बाद आदित्य नहारिया के यूनियन बैंक के खाते से चार बार में कुल 53 हजार 8 सौ रुपए ऑनलाइन कट गया। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला
Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur