अम्बिकापुर 15 दिसंबर 2021 (घटती-घटना)। सूचना का अधिकार वाले कानून से जहां कार्यपालिका में ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति सजगता बढ़ी है वहीं इसी कानून का सहारा लेकर बहुत सारे संदिग्ध धरातल वाले आकाशजीवी चलतापूर्जा टाइप लोग मालामाल भी हुए जा रहे हैं। अपनी कलाकारी और ऊपर से नीचे तक की एकता के दम पर अपने अपने दफ्तरों के सरकारी आबंटनों से कागजी प्रपंचों के जरिये घरपरिवार के लिए कुछ कुतर लेने में लगे रहने वालों को आरटीआई कार्यकर्ता फूटी आंखों नही सुहाते। आज जिले के एक सक्रिय आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ ठेकेदार संघ ने(!)एसपी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्यवाही की मांग की है।सम्भवतः जिले में अपने ढंग का यह पहला मामला है जब किसी कर्मचारी या अधिकारी की बजाय ठेकेदारों को इस तरह आगे आते देखा गया है।
Check Also
अम्बिकापुर@जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए करंट वाले तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Share बाड़ी साफ करते समय लकड़ी लेने गया था रामकृष्णा कोरवा,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur