नई दिल्ली 15 दिसंबर 2021 (ए)। गैंग्स्टर सुरेश पुजारी को फिलीपींस से भारत डिपोर्ट कर दिया है। महाराष्ट्र के मुंबई और कर्नाटक में जबरन वसूली के कई मामलों में वांछित गैंग्स्टर सुरेश पुजारी को भारत भेज दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सुरेश मुंबई के पास मुंबई, ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में भी जबरन वसूली के मामलों में वांछित था। फिलीपींस से डिपोर्ट किए जाने के बाद बीती देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
खुफिया अधिकारियों और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन के अधिकारियों ने नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया है कि सेंट्रल एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम उसे हिरासत में लेने के लिए पहले से ही दिल्ली में है।
मुंबई और ठाणे पुलिस ने रंगदारी के कई मामलों को लेकर 2017 और 2018 में उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया था। सिर्फ ठाणे में सुरेश के खिलाफ वसूली के 23 मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया है कि पुजारी 15 सालों से अधिक समय से फरार चल रहा था और उसे अक्टूबर में फिलीपींस में पकड़ा गया था।
सुरेश गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी रिश्तेदार है लेकिन 2007 में उससे अलग हो गया था। इसके बाद वह विदेश भाग गया। अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में उसने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और रवि पुजारी के साथ काम किया और बाद में अपना खुद का गिरोह बना लिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur