अम्बिकापुर 14 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। एक युवक अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजू तिग्गा उम्र 22 वर्ष शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह काफी गुस्से प्रवृति का था। वह पूर्व में भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 13 दिसंबर की रात को वह गुस्से में आकर जहर सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur