Breaking News

सूरजपुर@हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद बिपिन रावत व जवानों को भाजयुमो ने दी श्रद्धांजलि

Share

सूरजपुर 10 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश साहू (छोटू) के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जय स्तंभ में उपस्थित होकर हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में हमारे देश के चीफ़ डिफेंस ऑफ स्टॉफ, श्री बिपिन रावत जी, श्रीमती मधुलिका रावत जी सहित 11 अन्य सैनिकों के आकस्मिक निधन पर समस्त शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर दो मिनट का मौन धारण कर जयस्तंभ में श्रद्धांजलि अर्पित की तथा एक घायल सैनिक के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की गई। निसंदेह शहीद बिपिन रावत एवं समस्त शहीदों को देश अभूतपूर्व योगदान के लिए हमेशा याद रखेगा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम कृपाल साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश साहू नितेश सोनी जिला मंत्री देव गुप्ता सहीम अंसारी रोशन गुप्ता भाजपा के मंडल मंत्री त्रिपुरारी साहू किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवशंकर साहू भाजयुमो मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन प्रीतम सोनी दिलीप साहू महेंद्र साहू राकेश महाराज पंकज सोनी प्यारे साहू हेमंत बैगा गोलू साहू राजू साहू तुषार ठाकुर राहुल साहू अविनाश भवनीत मिश्रा विकास साहू नितिन सोनी धीरज सोनी मयंक तिवारी विकास अग्रवाल गुलशन साहू राजेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।*


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply