अम्बिकापुर,10 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। तमिलनाडु के नीलगिरी में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 जवानों के शहादत पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट अम्बिकापुर रावत मैरिज हॉल में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शशिभूषण सिंह देव, युवा प्रदेश महामंत्री अजय सिंह व अन्य वक्ताओं ने इतने संख्या में सैनिकों की एक साथ दुर्घटना में शहादत को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके प्रति अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति शोक व्यक्त किया गया। श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट सरगुजा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, युवा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, सतेंद्र सिंह, सतीश सिंह, नीरज सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत, सौरभ सिंह चौहान, अनुपम सिंह, सिधेस्वर सिंह,विनोद सिंह कुंदा , रवि प्रताप सिंह, सज्जन सिंह,गजेंद्र सिंह,एवं महिला विंग के पदाधिकारी सहित समाज के अन्य क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के लोग उपस्थित हुए।
Check Also
अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी
Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur