अम्बिकापुर 08 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार में सात लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के हैं। शादी में शामिल होने उदयपुर जा रहे थे। दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आर्इं हंै। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी एक परिवार कार से शादी समारोह में शामिल होने उदयपुर जा रहा था। इस दौरान कार में 7 लोग सवार थे। वहीं जब कार लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगीटाना के पास पहुंची तो कार के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दौरान कार में सवार 7 लोगों को चोट आई। वहीं हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Check Also
अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला
Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur