Breaking News

लखनऊ @ यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का महिलाओ के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी

Share


लखनऊ ,08 दिसंबर 2021 (ए)। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्राहमने एक महिला घोषणा पत्र बनाया है जिसमें हम ये कहना चाहते हैं कि हम महिलाओं को सचमुच सशक्त बनाना चाहते हैं और इसके लिए हमें एक ऐसा वातावरण बनाना पड़ेगा जहां महिलाओं की अभिव्यक्ति बंधनों को तोड़ सके ।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने महिला घोषणापत्र को छह हिस्सों में बांटा है, स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत। हमने घोषणापत्र में ये घोषणा की है कि नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति होगी ।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अस्पताल से छुट्टी के बाद राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक,बोले…गांधीजी का रास्ता आज भी सबसे सही…

Share नई दिल्ली,27 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल …

Leave a Reply