कृषि क्षेत्र में खाद वितरण पर केंद्र सरकार कर रही भेदभाव
वाराणसी, 07 दिसम्बर 2021 (ए)। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव पर्यवेक्षक एवं छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों उत्तरप्रदेश के प्रमुख स्थानों में प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को वाराणसी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र भी है वहां आयोजित सभा के पश्चात आयोजित पत्रकारवार्ता में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। बघेल ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ही देश की एक मात्र नेता है जो गरीबों, मजदूरों, युवाओं, किसानों एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए गांव गांव पहुंचकर सड़क की लड़ाई लड़ रही है उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई पर सरकार पर हमला करते हुए अदूरदर्शी नीतियों के कारण जनता के प्रभावित होने की बात कहीं। देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी के लिए उन्होंने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा। रोजगार देना तो दूर पेपर पास कराने तक की क्षमता योगी सरकार में नहीं बची है।
पत्रकारवार्ता में चुनाव पर्यवेक्षक बघेल ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्य में भी गड़बड़ घोटाला हो रहा है। माता अन्नपूर्णा मंदिर मार्ग पर मंदिरों के साथ छेड़छाड़ की घटना को उन्होंने आस्थावादियों का अपमान बताया। बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार खाद वितरण के मामले में भी उत्तरप्रदेश सरकार को अन्य प्रदेशों की तुलना में ज्यादा आबंटन की है जबकि अन्य प्रदेशों में एक चौथाई हिस्से में ही खाद की आपूर्ति हुई है। योगी सरकार पर हमला करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि उनका अधिकारियों पर नियंत्रण खत्म हो चुका है। प्रदेश में बढ़ रही गुंडागर्दी के कारण आम आदमी दहशत में है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा कांग्रेस के पक्ष में मतदान होने की आशा पत्रकारवार्ता में व्यक्त की। साथ ही कहा इस बार उत्तरप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur