रामेश्वरम , 05 दिसंबर 2021 (ए) । तमिलनाडु में रामेश्वरम के मछुआरों पर बीती देर रात अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर श्रीलंकाई नौसेना के जवानों द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। रविवार को रामेश्वरम के तट पर लौटे मछुआरों ने कहा कि दो सप्ताह के अंतराल के बाद कल सुबह तीन हजार से अधिक मछुआरे रामेश्वरम से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। जब वह समुद्र में मछली पकड़ रहे थे तो श्रीलंकाई नौसेना के गश्ती जहाजों ने उनकी नावों पर पथराव किया और सोडे की बोतलें फेंकी। हमले में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि हमले में कम से कम 50 नावों के फिशिंग गियर क्षतिग्रस्त हो गए है। मछुआरा संघों ने निर्दोष मछुआरों पर हमले की कड़ी निंदा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसे रोकने का आग्रह किया है। पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) ने भी मछुआरों पर हमले की कड़ी निंदा की और श्रीलंकाई नौसेना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राज्यसभा सांसद डॉ. अंबुमणि रामदास ने ट्वीट कर कहा केंद्र सरकार को हमलों को रोकने के लिए पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मछुआरों को सीमा पार मछली पकड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur