जम्मू , 05 दिसंबर 2021 (ए) । मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए काम की खबर है। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट साथ लाने की शर्त को फिर से लागू कर दिया है। हालांकि कटरा समेत अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं की जांच की जा रही है पर अब यह शर्त भी लागू कर दी गई है। दरअसल वैष्णो देवी के दर्शनार्थ आने वालों में लगातार कोरोना पॉजिटिव निकलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। कल भी 48 से अधिक श्रद्धालु कोरोना पाजिटिव निकले थे।
प्रदेश के बाहर से आने वाले जो लोग कोरोना पाजिटिव निकल रहे हैं प्रशासन उन्हें मरंटीन करने के स्थान पर उन्हें वापस अपने घरों को लौटाया जा रहा है। अधिकारी कहते है कि वे ऐसा प्रदेश प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों के तहत कर रहे हैं। कश्मीर में करीब 28 रेड जोन घोषित किए जा चुके हैं। जम्मू में भी एक मोहल्ले को सील किया गया है। जम्मू व श्रीनगर एयरपोर्ट के अतिरिक्त जम्मू रेलवे स्टेशन पर भी अब विदेशों से आने वालों की कोरोना जांच की जा रही चाहे उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली हैं या नहीं। साथ ही उन्हें सात दिनों के मरंटीन में भी रहना पड़ रहा है। इसके लिए मुफ्त और पेड मरंटीन सेंटर खोल दिए गए हैं। पेड मरंटीन सेंटरों में जम्मू व श्रीनगर के कई होटलों को चुना गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur