अम्बिकापुर 04 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। स्कूटी के डिक्की में रखे एक लाख रुपए अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे खैरबार निवासी सुरेंद्र दास जमीन खरीदने के लिए गंाव के ही एक व्यकित से सौदा तय किया था। उसे एडवांस भी दे दिया था। फिर वह जमीन बेचने से इंकार कर दिया। वह एक लाख रुपए सुरेंद्र दास को लौटाया था। उक्त पैसे को सुरेंद्र झोले में रखकर स्कूटी के डिक्की में रखकर ग्रामीण बैंक में जमा करने गया था। पर पेन कार्ड नहीं होने के कारण रुपए जमा नहीं हो सका। इसके बाद अपने साथियों के साथ महामाया रोड स्थित एक होटल में नाश्ता करने चले गए और नाश्ता करने के बाद वह बगल के दुकान में सब्जी खरीदा और सब्जी डिक्की में रखने के लिए खोला तो झोला सहित रुपए नहीं था। किसी अज्ञात व्यकित द्वारा निकाल लिया गया था। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
सूरजपुर@ मेडिकल बिलों में देरी पर डीईओ का आधिकारिक पत्र,डीडीओ की कार्यप्रणाली पर उठा सवाल
Share शालेय शिक्षक संघ की शिकायत के बीच जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी डीडीओ को …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur