अम्बिकापुर 02 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। खेत से धान कटाई कर एक किसान खलियान में रखा था। 30 नवंबर की दोपहर अचानक खलिहान में रखे धान में आग लग गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। आगजनी में किसान को लगभग 20 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है। किसान ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर से लगे खैरबार निवासी ठेमाराम मिंज 29 नवंबर को खेत से धान कटवाकर दो टै्रक्टर धान खलिहान में रखा था। 30 नवंबर की दोपहर अचानक धान में आग लग गई। इसे देख कर अफरातफरी मच गई। लोग आग बुझाने की पूरी कोशिश की पर सफल नहीं हो सके। आगजनी में करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है, जिस पर पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Check Also
अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी
Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur