बैकु΄ठपुर 01 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा के नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में भाजपा नेता अनुराग सिंहदेव ने कोरिया विभाजन को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी और विधायक अम्बिका सिंहदेव ने क्षेत्र जी जनता के साथ छल किया है। विधायक को कोरिया विभाजन के गलत तरीकों को लेकर अपने संसदीय पद से इस्तीफा देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। वही कोरिया बचाओ मंच की बैठक में सर्वदलीय सहमति बनी थी चुनाव बहिष्कार करने की जिसमें कांग्रेस ने भी अपनी सहमति दी थी लेकिन बाद में उन्होंने अपने ही बात से पलटी मारते हुए चुनाव बहिष्कार की बजाए चुनाव स्थगित करने कि अपनी जिला प्रशासन से पत्र के माध्यम से की। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस की सरकार ने आज जिला प्रशासन पर दबाव बनवा कर पुलिसकर्मियों की मदद से अपराधियों को लाकर चुनाव का फार्म भरवाया वह भी नियमो को दरकिनार कर, हमें काफी निंदनीय हैं। चुनावी इतिहास में पहली बार हुआ है। अनुराग सिंह देव ने यह भी कहा कि हम कांग्रेस की इस तरह की घोर निंदा करते हैं और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि मैं जानकारी मिली है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर पार्षदों की संभावित सूची लेकर रायपुर गए हुए हैं, जिससे साफ है कि कांग्रेस चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में है। सिंहदेव ने आगे कहा कि भाजपा की भी पूरी तैयारी है,आगे कांग्रेस का स्टैंड देखकर जनता से राय मशवरा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व गृहमन्त्री रामसेवक पैकरा, पूर्व खेलमंत्री भैयालाल राजवाड़े,पूर्व पापुनि अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल और शिवपुर-चर्चा प्रभारी ओम प्रकाश जयसवाल उपस्थित रहे।
भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, वरिष्ठ भाजपा नेता भीम सेन अग्रवाल, अनुराग सिंहदेव और ओम प्रकाश जायसवाल रहे उपस्थित, भाजपा नेता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कोरिया कांग्रेस कमेटी और यहां की विधायक ने जनता के साथ धोखा किया, कोरिया के विभाजन को लेकर आज कई महीने हो गए इन लोगो ने कोई बड़ा स्टेप नही लिया, न ही संसदीय सचिव के पद से इस्तीफा दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूची लेकर रायपुर गए है, जिससे साफ पता चलता है कि ये सिर्फ बहिष्कार का प्रोपेगैंडा मात्र है। आज कांग्रेस की सरकार के द्वारा अपराधियों को फॉर्म भरवाने का प्रयास किया जा रहा है साथ मे पुलिस कर्मियों की पत्नियों को फॉर्म भरवाया गया है। भाजपा कांग्रेस की इस रवैये की घोर निंदा करते है। हम अभी तक बहिष्कार के निर्णय के साथ रहे, लेकिन आज जो हुआ ऐसे में अपराधियों की सरकार बन सकती है। कांग्रेस का रवैया ढुलमुल है। देख रहे है यदि प्रदेश से सूची जारी होती है तो देखा जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur