अंबिकापुर,30 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)।.. होली क्रॉस कन्या महाविद्यालय में लीगल अवेयरनेस टीम ने संविधान पर व्याख्यान दिया। शहर के वरिष्ठ एडवोकेट एचएस त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे वृहद और महानतम संविधान है। हमें इसे रोज अध्ययन करना चाहिए, तभी एक अच्छे नागरिक की हैसियत से आप इसकी रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिम्मेदारी और ईमानदारी यह दो शब्द ही हमारे संविधान की रक्षा कर सकते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह सोढ़ी ने संविधान के क्रमिक विकास गाथा क्रम पर प्रकाश डाला, उन्होंने संविधान की प्रस्तावना को संविधान की आत्मा बताया।
चरनप्रीत सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से क्रांतिकारियों के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि स्वाधीनता सेनानियों के विचारों और मूल्यों का सार ही संविधान है। फादर निर्दोष एक्का ने मौलिक अधिकारों का जीवन में महत्व बताया कि एक जागरूक नागरिक बनने के लिए संविधान को पढऩा कितना जरूरी है।
यह कार्यक्रम लीगल अवेयरनेस टीम के द्वारा संचालित किया गया था जिसमें इप्टा, शहीद भगत सिंह अकादमी और सेंट जेवियर्स लीगल सेल के सदस्य शामिल हुए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur