अम्बिकापुर 29 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। आजिवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत हो गई। उसे सोमवार की सुबह तबियत खराब होन पर एंबुलेंस से केन्द्रीय जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार लाल मोहम्मद पिता जान मोहम्मद उम्र 57 वर्ष कुम्दा कॉलोनी बिश्रामपुर का रहने वला था। वह हत्या के मामले में सूरजपुर जेल में बंद था। वर्ष 2016 में उसे आजिवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से उसे केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में रखा गया था। कुछ दिन से उसकी तबियत खराब चल रही थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 दिनों तक इलाज कराने के बाद उसे जेल में शिफ्ट कराया गया था। सोमवार की सुबह जेल परिसर में ही उसकी अचानक तबियत विगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Check Also
सूरजपुर@ मेडिकल बिलों में देरी पर डीईओ का आधिकारिक पत्र,डीडीओ की कार्यप्रणाली पर उठा सवाल
Share शालेय शिक्षक संघ की शिकायत के बीच जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी डीडीओ को …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur