अम्बिकापुर 29 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। अनियंत्रित होकर बाइक सवार पिता-पुत्री व एक अन्य बालक गिर गए। दुर्घटना में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बच्चे की मामूली चोट थी। पिता-पुत्री को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई जबकि बच्ची को इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मुन्ना राम पिता शिव राम उम्र 25 वर्ष रजपुरी अंबिकापुर का निवासी था। वह रविवार को बाइक से अपनी लड़की प्रिया के साथ ससुराल कंचनपुर गया था। वहां से शाम को अपनी बेटी व साले के लड़का सुभाषकर के साथ वापस लौट रहा था। रास्ते में नावापारा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे तीनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। मुन्ना राम व उसकी बेटी प्रिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया था। परिजन रायपुर ले जा रहे थे तभी मुन्ना राम की स्थिति और ज्यादा विगड़ गई। परिजन रास्ते से वापस लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी बेटी का इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur