उड़ाई जा रही है आदेशों की धज्जियां
-राजेन्द्र शर्मा-
खड़गवा,08 अगस्त 2023 (घटती घटना) खड़गवा विकास खंड हमेशा से ही सुर्खियों में रहते आ रहा है चाहे वो निर्माण कार्य को हो चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो नित नए नए कारनामों के खुलासे दिन प्रतिदिन हो रहे हैं। उधर छाीसगढ़ शासन ने अभी हाल ही में प्रमोशन और पोस्टिंग को लेकर संयुक्त संचालक सहित लगभग दस लोगों पर कार्रवाई की गई है मामला शांत हुआ नहीं कि एक और मामला खड़गवां विकास खंड के हाई स्कूल आमाडाड में पदस्थ व्याख्याता एल बी रमेश कुमार हलवाई का सामने आ गया छाीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग – टी मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के दिनांक 30/9/2022आदेश क्रमांक एफ 1–53/2022/20–चार राज्य शासन द्वारा निम्नलिखित व्याख्याताओं को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए उनके नाम के सम्मुख कालम –5 में दर्शाए गए स्थान पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत पदस्थ करता हैं। जबकि इस आदेश के क्रमांक नंबर 207 में स्पष्ट नाम का उल्लेख किया गया है और प्रशासनिक तौर पर स्थानांतरण किए जाने के बाद भी पिछले एक वषों से उसी संस्था में पदस्थ हैं।
जबकि छाीसगढ़ शासन के जारी आदेश के बाद कार्यलय जिला शिक्षाअधिकारी बैकुंठपुर जिला कोरिया छ.ग. के आदेश क्रमांक 8329/स्थापना –1/ टई– संवर्ग/2022–23 दिनांक 12/12/2022 को पत्र के माध्यम से छाीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के आदेश और पत्र क्रमांक का हवाला देकर रमेश कुमार हलवाई व्याख्याता (एल. बी.) विषय — हिन्दी शासकीय हाईस्कूल आमाडाड विकास खंड खड़गवां जिला मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर छ.ग. का प्रशासनिक स्थानांतरण करते हुए शासकीय हाईस्कूल पटोरा विकास खंड लुण्ड्रा जिला सरगुजा छाीसगढ़ में पदस्थ किया गया है उक्त आदेश के तहत रमेश कुमार हलवाई व्याख्याता एलबी विषय हिंदी को स्थानांतरित संस्था में कार्यभार ग्रहण करने हेतु कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा छाीसगढ़ के लिए आज दिनांक 12/ 12 /2022 को अपराह्न में भारमुक्त कर दिया गया था।
अधिकारियों के संरक्षण में होता है खेल
अब फिर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बैकुंठपुर जिला कोरिया छ. ग. के पत्र क्रमांक/11800/सथा0/2022–23 दिनांक 22/03/2023 को पुनः रमेश कुमार हलवाई व्याख्याता एल बी हिन्दी शासकीय हाईस्कूल आमाडाड विकास खंड खड़गवां जिला एमसीबी को छाीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग का हवाला देकर शिक्षा सत्र 2022–23 तक पूर्वत संस्था में कार्य करने प्रशासनिक स्थानांतरण शासकीय हाईस्कूल स्कूल आमाडाड विकास खंड खड़गवां जिला कोरिया से हाईस्कूल पटोरा विकास खंड लुण्ड्रा जिला सरगुजा में हुआ है अपने हस्ताक्षर से प्रस्तुत आवेदन अनुसार आपकी पुत्री पत्नी एवं स्वयं की गंभीर बीमारी को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षा सत्र 2022 23 यथावत शासकीय स्कूल आमा गांव में ही कार्य करने हेतु निर्देशित किया जाता है। अब सवाल यह उठता है कि सत्र 2022–23 के लिए आदेशित किया गया था तो फिर 1 अप्रैल 2023–24 सत्र में किस जि़ला शिक्षा अधिकारी के आदेश से कार्य किया जा रहा था और किसके आदेश से वेतन भुगतान किया जा रहा था खड़गवां विकास खंड में स्थानांतरण को लेकर बहुत ही भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसकी जांच कर कार्य वाही की जरूरत है।
यह भी है जांच का विषय
एक व्याख्याता को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोरिया के द्वारा दो अलग-अलग आदेश जारी किया जाना और जबकि विकास खंड खड़गवां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर में होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोरिया के द्वारा पत्र जारी किया जाना भी जांच का विषय है जबकि मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला शिक्षा अधिकारी कि कार्यालय में पदस्थापना होने के बाद भी जिला कोरिया के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दो दो पत्र का जारी होना कई संख्याओं को जन्म देता है?
क्या कहते है शिक्षा अधिकारी
इस संबंध में जिला मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा से जानकारी चाही तो उन्होंने ने कहा 9 सितम्बर 2022 को एम सी बी होने के बाद कार्यलय जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया ने पत्र जारी किया है 12/12/2022 एवं 22/3/2023 को तो जानकारी भी उन्हें के द्वारा दी जाएगी अगर ऐसा हुआ है तो मैं संज्ञान में लेकर कार्य वाही करूंगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur