Breaking News

अम्बिकापुर@ पेंशनर्स का आरोप-एरियर्स भुगतान में देरी कर रही सरकार

Share


दीपावली से पहले लंबित एरियर्स और 60 प्रतिशत महंगाई राहत देने की मांग,आंदोलन व अवमानना याचिका की चेतावनी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)
। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज ने राज्य सरकार पर पेंशनर्स के प्रति असंवेदनशीलता बरतने का आरोप लगाया है। संगठन ने छठवें और सातवें वेतनमान के लंबित एरियर्स का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए दीपावली से पहले बकाया राशि और 60 प्रतिशत महंगाई राहत जारी करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और न्यायालय में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी गई है। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती और उप प्रांताध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिलासपुर उच्च न्यायालय ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सहमति की संयुक्त प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पेंशनर्स के छठवें एवं सातवें वेतनमान के क्रमशः 32 और 27 माह के लंबित एरियर्स का भुगतान तीन माह के भीतर करने का आदेश दिया था। संगठन का आरोप है कि निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं किया गया है,जिससे पेंशनर्स में निराशा और आक्रोश है। पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप लंबित एरियर्स का भुगतान करने तथा केंद्र सरकार की तर्ज पर 60 प्रतिशत महंगाई राहत देने के आदेश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले भुगतान नहीं होने पर संगठन आंदोलन करने और न्यायालय में अवमानना याचिका दायर करने के लिए बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply