सुकमा,27 नवम्बर 2021 (ए)। जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ताड़मेटला के जंगलों में शुक्रवार देर शाम सीआरपीएफ की कोबरा 201 बटालियन और डीआरजी जवानों की संयुक्त टुकड़ी और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 01 लाख ईनामी मिलिशिया कमांडर माड़वी भीमा को ढेर कर दिया है। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के हताहत होने का दावा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चिंतलनार में तैनात सीआरपीएफ की कोबरा 201 बटालियन व डीआरजी जवानों की अलग-अलग टुकड़ी ताड़मेटला और इसके आसपास इलाके में एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार की शाम फोर्स वापस चिंतलनार लौट रही थी इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्यवाही में एक नक्सली मारा गया, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। मृत नक्सली की पहचान 01 लाख ईनामी मिलिशिया कमांडर माड़वी भीमा उर्फ बास्ता भीमा, निवासी ताड़मेटला, थाना चिंतागुफा के रूप में हुई है। उक्त नक्सली के विरूद्ध थाना चिंतागुफा में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट सहित कुल 10 गंभीर अपराध पंजीबद्ध है, जिस पर 03 मामलो में न्यायायल द्वारा स्थाई वारंट भी जारी किया गया है।
Check Also
जशपुर/कोरिया@ पॉक्सो प्रकरण में महेन्द्र पाण्डेय दोषमुक्त…. अभियोजन आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका
Share विशेष न्यायालय का फैसला…पीडि़ता की आयु नाबालिग मानी गई…लेकिन बयान में विरोधाभास…-संवाददाता-जशपुर/कोरिया,20 सितम्बर 2026 …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur