Breaking News

अम्बिकापुर@बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की मौत

Share

अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2021(घटती-घटना)। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेम सिंह उम्र 45 वर्ष ग्राम केशवपुर थाना बिश्रामपुर का रहने वाला था। 19 की शाम को साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में तिलसिमा के पास बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply