Breaking News

चंडीगढ़ @ सिद्धू ने फिर दे डाली भूख हड़ताल की धमकी

Share


चंडीगढ़ , 25 नवम्बर 2021 (ए)। ड्रग्स रिपोर्ट जारी नहीं करने पर सिद्धू ने चेतावनी देते हुए भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है, इसके साथ ही सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीच ठन सकती है.
सिद्धू ने एक रैली के दौरान कहां, ‘पंजाब के लाखों नौजवान ड्रग्स लेकर मर गए, लाखों युवक ड्रग्स की सुई ले रहे हैं.’ उन्होंने कहा, पटियाला में एक बुजुर्ग ने उनसे कहा, सिद्धू मैं नशे की वजह से अपने पोते की हालत देखकर रोता हूं.
सिद्धू पंजाब में नशे की बढ़ती खपत और कारोबार को लेकर कहा कि अगर नशे और ड्रग्स से जुड़ी रिपोर्ट राज्य सरकार ने सार्वजनिक नहीं की तो वो भूख हड़ताल करेंगे.
सिद्धू ने कहा, नशे की वजह से नौजवान पीढ़ी बर्बाद हो रही है और लोग राज्य छोड़कर जा रहे हैं. ऐसे में अगर लोग पंजाब छोड़कर चले जाएंगे तो खजाने में पैसा कहां से आएगा और फिर यहां बड़े अस्पताल और लड़कियों के लिए कॉलेज कहां से बनेंगे.
पहले भी चन्नी और सिद्धू के बीच कई मुद्दों पर खटपट सामने आ चुकी है. अभी बीते दिनों करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद चन्नी जब प्रतिनिधि मंडल के साथ दर्शन के लिए जा रहे थे तो उस प्रतिनिधि मंडल में उन्हें शामिल नहीं किया गया था. इस पर सिद्धू ने नाराजगी भी जाहिर की थी.


Share

Check Also

नई दिल्ली@पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग होगा,9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

Share नई दिल्ली,23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply