Breaking News

अम्बिकापुर @पुलिस कर्मी बता कर महिला से 1 लाख की ऑनलाइन ठगी

Share

अम्बिकापुर 22 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। एक महिला ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई है। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिंकी सिन्हा शहर के दर्रीपारा की रहने वाली है। 20 नवंबर को इसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और कहा कि आपके खाते से 16 सौ रुपए कट गया है। प्रोसेसिंग के बाद वापस आ जाएगा। रुपए कटे जाने की शिकायत करने महिला कोतवाली पहुंची। शिकायत करने के बाद वापस घर गई इसे बाद पुन: दूसरे नंबर से अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और कहा कि आप थाने गई थीं। मैं पुलिस वाला हूं। मोबाइल पर जैसे-जैसे बोल रहा हूं करें रुपए वापस आ जाएगा। महिला उसके कहे अनुसार मोबाइल पर प्रोसिंग करती रही और सारा डिटेल दे दी। इसके बाद महिला के खाते से 1 लाख रुपए कट गया। महिला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply