रांची, 22 नवम्बर 2021 (ए)। झारखंड विधानसभा की 21वीं वर्षगांठ को मनाई गई औऱ इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस, विधानसभा अध्यक्ष रबीद्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र चंदवंशी को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही, तीरंदाज कोमोलिका बारी व अंकिता भगत तथा क्रिकेट की खिलाड़ी इंद्राणी राय को भी सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और संसदीय कार्यमंत्री ने सीमा पर बलिदान देने वाले झारखंड के सपूतों तथा नक्लियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर झारखंड विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन किया गया। झारखंड राज्य प्रथम छात्र संसद की कार्यवाही के कार्यकारी सारांश का लोकार्पण किया गया। राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि विधानसभा की गरिमा का सभी को हमेशा ध्यान रखना चााहिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur