Breaking News

नई दिल्ली @ पूनावाला बने भाजपा के प्रवक्ता

Share


सचिव से पदोन्नत कर महासचिव बनाए गए विनोद तावड़े

नई दिल्ली , 21 नवम्बर 2021 (ए)। बीते गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बगावत कर चर्चा में आए शहजाद पूनावाला को भाजपा ने अपना प्रवक्ता नियुक्त किया है। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े को पार्टी में महासचिव के रूप में पदोन्नत किया है। रविवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऋतुराज सिन्हा और आशा लाकड़ा को सचिव तो भारती घोष को प्रवक्ता नियुक्त किया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी के रिश्तेदार पूनावाला साल 2017 में अचानक उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को चुनौती दी थी। संगठनात्मक चुनाव को पूनावाला ने धोखा और ढकोसला करार दिया था। तब गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने पूनावाला की तारीफ की थी। इस घटना के अरसे बाद शनिवार को अचानक पूनावाला को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। रविवार को हुई नियुक्तियों में तावड़े का कद बढ़ाया गया है, जबकि सचिवों के टीम में सिन्हा और लाकड़ा के रूप में दो नए नाम जोड़े गए हैं। तावड़े इससे पहले पार्टी के सचिव थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply