Breaking News

अम्बिकापुर @सब्जी व्यापारी बेच रहे रंगे हुए आलू,सेहत से खिलवाड़

Share

अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। शहर के गुदरी बाजार में सब्जी व्यापारियों द्वारा सब्जी में कलर मिलाकर बेचने का काम किया जा रहा है। रविवार को शहर का एक व्यक्ति
गुदरी बाजार से आलू खरीदकर घर लाया और पानी मे डाल तो रंग छूटने लगा। उन्होंने इसकी शिकायत फूड सेफ्टी अधिकारी का मोबाइल के बाध्यम से दी। सूचना पर फूड सेफ्टी अधिकारी ने शिकायतकर्ता दीवाकर उपाध्यय के घर जाकर आलू की जांच की। इसके बाद दीवाकर उपाध्यय ने फूड अधिकारी को दुकान को भी चिन्हांकित कराया है। फूड अधिकारी ने सौंपल लेने की बात कही है। इस तरह से अधिक मुनाफा के चक्कर में सब्जी व्यापारी लोगें के सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन

Share 150 अत्याधुनिक कमरों सहित भव्य परिसर से मध्य भारत में बनेगी नई पहचानअम्बिकापुर,20 अप्रैल …

Leave a Reply