अम्बिकापुर 13 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज सरगुजा जिलाध्यक्ष अनूप टोप्पो ने शरद दुबे (पी.टी.आई.) कन्या क्रीडा परिसर अम्बिकापुर सरगुजा के विरुद्ध संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग समक्ष शिकायत किया था। उक्त प्राप्त शिकायत पर कार्यालयीन आदेश द्वारा शरद दुबे पी.टी. आई कन्या कीडा परिसर अम्बिकापुर के विरुद्ध जांच करने हेतु जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया जिसमें तनूजा सलाम अपर कलेक्टर, जिला- सरगुजा, शिवानी जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर एवं ज्योति मिज, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा विषयांकित की जांच किया गया। 30-10-2021 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन आद्योपान्त परिशीलन किया गया। उपरोक्त शिकायत की जांच प्रतिवेदन के साथ प्रकरण में आये तथ्यों के आधार पर शरद दुबे पी.टी.आई. कन्या क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर जिला- सरगुजा को संस्था विरोधी गतिविधियों में शामिल रहना, संस्था में अध्यनरत छात्राओं के प्रति अव्यवहारिक बातचीत एवं लैंगिक छेड़छाड़ करना पाया गया।
शरद दुबे. पी. टी.आई. कन्या क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर जिला- सरगुजा की उनके उक्त कृत्य हेतु छग सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस स्थिति में दुबे के निलंबन अवधि में मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय अम्बिकापुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री दुबे, पीटीआई को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। करवाई के बाद विभाग द्वारा श्री दुबे को पद से हटा दिया गया है वही दोषी पाए गए अन्य शिक्षकों को भी दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur