Breaking News

नई दिल्ली @ व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक पर जेपीसी की बैठक

Share


मसौदा रिपोर्ट को दी जा सकती है मंजूरी


नई दिल्ली ,13 नवंबर 2021 (ए )। संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक पर हुई बैठक में विचार-विमर्श के बाद अब मसौदा रिपोर्ट को स्वीकार किए जाने की उम्मीद है। समिति मसौदे पर साक्ष्य दर्ज कर सदस्यों से सुझाव मांग सकती है।
सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट का संकलन पूरा हो चुका है और रिपोर्ट को समिति के सामने पेश किया जाएगा। लोकसभा में पिछले सत्र में एक प्रस्ताव पारित कर जेपीसी को विस्तार दिया गया था। संयुक्त समिति को 29 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।


Share

Check Also

सोनहत (कोरिया)@सोनहत के वनांचल में दाने-दाने को मोहताज ‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र’

Share उज्ञाव और सिंघोर के पण्डो परिवारों के सामने गहराया भोजन का संकट राशन के …

Leave a Reply