अंबिकापुर, 02 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। लक्जरी कार से गांजा की तस्करी करते सीतापुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से 61 किलो 200 ग्राम गांजा जत किया है। जिसकी कीमत 9 लाख 18 हजार रुपए बताई जा रही है। सरगुजा पुलिस द्वारा काफी दिनों बाद इतने भारी मात्रा में गांजा जत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा एनडीपीएस 20 सी के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दी है।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर बिक्री करने वाले के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ध्रुवेश जायसवाल, के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों पर सख्त नजर रखी जा रही थी। जो घटना दिनांक को मुखबीर सूचना मिली कि वेन्यु वाहनसीजी 15 डीजे 6678 में तीन विवरण व्यक्ति अपने कजे के वाहन मे भारी मात्र मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते बिक्री के लिए पत्थलगांव तरफ से अम्बिकापुर की ओर जा रहे हैं कि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में मय हमराह स्टाप काराबेल पुलिया पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन वेन्यु कार सीजी 15 डीजे 6678 रोककर देखा गया जो वाहन मे 3 संदिग्ध व्यक्ति मिले, वाहन चालक द्वारा अपना नाम केशव यादव पिछे सीट पर बैठे संदिग्ध दिलेश्वर यादव एवं बलदेव यादव लैलूंगा जिला रायगढ़ का होना बताया, संदिग्ध वाहन की तलाशी लेने पर पिछे डिक्की में प्लास्टिक के 4 बोरा मे 63 पैकेट मे अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 61 किलो 200 ग्राम, किमती 09 लाख 18 हजार रुपये का होना पाया गया, आरोपी का उक्त कृत्य धारा 20 सी एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त वाहन हुंडई वेंन्यु को भी जप्त किया गया हैं। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अलंगो दास, प्रआर नन्द कुमार प्रजापति, आरक्षक दिलसुख लकड़ा, अर्जुन पैकरा, नमोश सिंह, धन्यकेश्वर यादव सैनिक विनायक लकड़ा शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur