Breaking News

अंबिकापुर@कार से कर रहे थे गांजे की तस्करी,तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Share


अंबिकापुर, 02 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। लक्जरी कार से गांजा की तस्करी करते सीतापुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से 61 किलो 200 ग्राम गांजा जत किया है। जिसकी कीमत 9 लाख 18 हजार रुपए बताई जा रही है। सरगुजा पुलिस द्वारा काफी दिनों बाद इतने भारी मात्रा में गांजा जत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा एनडीपीएस 20 सी के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दी है।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर बिक्री करने वाले के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ध्रुवेश जायसवाल, के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों पर सख्त नजर रखी जा रही थी। जो घटना दिनांक को मुखबीर सूचना मिली कि वेन्यु वाहनसीजी 15 डीजे 6678 में तीन विवरण व्यक्ति अपने कजे के वाहन मे भारी मात्र मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते बिक्री के लिए पत्थलगांव तरफ से अम्बिकापुर की ओर जा रहे हैं कि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में मय हमराह स्टाप काराबेल पुलिया पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन वेन्यु कार सीजी 15 डीजे 6678 रोककर देखा गया जो वाहन मे 3 संदिग्ध व्यक्ति मिले, वाहन चालक द्वारा अपना नाम केशव यादव पिछे सीट पर बैठे संदिग्ध दिलेश्वर यादव एवं बलदेव यादव लैलूंगा जिला रायगढ़ का होना बताया, संदिग्ध वाहन की तलाशी लेने पर पिछे डिक्की में प्लास्टिक के 4 बोरा मे 63 पैकेट मे अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 61 किलो 200 ग्राम, किमती 09 लाख 18 हजार रुपये का होना पाया गया, आरोपी का उक्त कृत्य धारा 20 सी एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त वाहन हुंडई वेंन्यु को भी जप्त किया गया हैं। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अलंगो दास, प्रआर नन्द कुमार प्रजापति, आरक्षक दिलसुख लकड़ा, अर्जुन पैकरा, नमोश सिंह, धन्यकेश्वर यादव सैनिक विनायक लकड़ा शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply