अम्बिकापुर 08 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी पिछड़ा वर्ग विभाग के सम्मानित अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर के निर्देश पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा स्वर्गीय नंद कुमार पटेल का जन्मदिवस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता के नेतृत्व में मनाया गया। सर्वप्रथम स्वर्गीय नंद कुमार पटेल के छाया चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात आए हुए प्रमुख अतिथियों ने अपने अपने अपने विचार अपने अपने संस्मरण व्यक्त किए। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने उनके साथ बिताए हुए कई सारी घटनाओं का जिक्र किया। जिसमें महासमुंद , कोटा, एवं खैरागढ़ के चुनाव में उनके नेतृत्व में भाग लिए थे और वहां के संस्करण सुनाएं, कार्य करने का जो उनका तरीका था।उस पर भी प्रकाश डालें इसके पश्चात पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल जायसवाल ने अपने विचार रखे। विचारों के इसी क्रम में सेवा दल के अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरि जी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव भाई दीपक मिश्रा जी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नचिकेता जायसवाल जी एवं प्रदेश सचिव इरफान सिद्दीकी जी ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में निम्न व्यक्ति उपस्थित थेपिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल जायसवाल प्रदेश सचिव इरफान सिद्धकी सेवादल के अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरि युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पार्षद दीपक मिश्रा, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नचिकेता जायसवाल , धर्मेंद्र जयसवाल, सत्य प्रकाश शर्मा जी बाबुलाल दुबे, रेहान रजा जी,अमित मितल, शुभम सोनी, अमित कमलेश यादव नितिन गुप्ता नरेंद्र , शिवम्, सादिक फरान शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur