Breaking News

नई दिल्ली @ छठ पूजा से पहले दिल्ली में तनाव पैदा करना चाहती है आम आदमी पार्टीःभाजपा

Share


नई दिल्ली ,06 नवंबर 2021 (ए )। छठ पूजा को लेकर दिल्ली प्रदेश की भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने सामने एक दूसरे को दोष दे रही है। भाजपा के महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिती में हुई बैठक में निर्णय लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन समिति ने गत माह दिल्ली में छठ पूजा पर रोक की घोषणा की थी जिससे आम आदमी पार्टी की राजनीतिक बदनामी हुई और इस बदनामी से बौखलाई आम आदमी पार्टी अब छठ पूजा से पूर्व दिल्ली में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता कौशल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी के संघर्ष के बाद केजरीवाल सरकार छठ पूजा से प्रतिबंध तो हटा लिए लेकिन दिल्ली सरकार के द्वारा यमुना किनारे पूजन पर रोक लगा दी गई है। पूर्वांचल बासी आम आदमी पार्टी के इस खेल को भली-भति समझ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर नगर निगम ही नहीं डी. डी.ए. भी सभी परम्परागत चिन्हित स्थानों के साथ नये स्थानों पर भी अस्थाई छठ पूजा घाट बना रहे हैं।भाजपा के पूर्वांचल से जुड़े नेताओं ने कहा है कि जहाँ एक ओर नगर निगम एवं डी.डी.ए. सकारात्मक काम कर रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक, सोमनाथ भारती, संजीव झा एवं दिलीप पांडे जैसे नेता अनर्गल प्रचार एवं ब्यानबाजी कर छठ पूजा से पूर्व दिल्ली में तनाव पैदा करने में लगे हैं। भाजपा नेताओं ने दिल्ली में बसे पूर्वांचल वासियों से अपील की है कि वह आम आदमी पार्टी नेताओं के भड़काऊ भाषणों से बच कर रहें और यह सुनिश्चित करें की दिल्ली में कोई हिंसा ना हो।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का छापा 1.1 करोड़ नकद,डिजिटल साक्ष्य बरामद

Share नई दिल्ली,24 अगस्त 2026 । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार …

Leave a Reply