रूद्रप्रयाग,,06 नवंबर 2021 (ए )। पवित्र भैया दूज के पर्व के मौके पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। वैदिक मंत्रोचार और विधि विधान के साथ सुबह 8 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। बड़ी संख्या में भक्तों के साथ भगवान की डोली ने धाम से ओंकारेश्वर ऊखीमठ को प्रस्थान किया। डोली रात्रि विश्राम के लिए रामपुर पहुंची। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट बंद होने के मौके पर सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच माहौल भक्तिमय बना रहा। सुबह 6 बजे से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने भगवान की समाधि पूजा की। करीब दो घंटे की पूजा के बाद मंदिर के गर्भ गृह को बंद किया गया। ठीक 8 बजे मंदिर का मुख्य द्वार बंद किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur